अमेजन का दूसरा हेडक्वार्टर किस शहर में होगा? यह अगले महीने तक तय हो सकता है। कंपनी 20 शहरों में से लोकेशन चुनेगी। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक वर्जीनिया की क्रिस्टल सिटी रेस में आगे हैं। नए हेडक्वार्टर के निर्माण पर 36,500 करोड़ रुपए (5 अरब डॉलर) खर्च किए जाएंगे। इससे अगले 10 से 15 साल में 50,000 ऊंचे वेतन वाले रोजगार के मौके मिलेंगे।
अमेजन के हेडक्वार्टर के लिए 238 प्रस्ताव मिले थे
दूसरे हेडक्वार्टर की लोकेशन चुनने के लिए अमेजन ने 238 प्रस्तावों में से 20 को इस साल जनवरी में शॉर्टलिस्ट किया था। इनमें से किसी एक को चुना जाएगा। कंपनी के अधिकारियों ने पूरे अमेरिका और कनाडा के टोरंटो शहर का दौरा कर लोकेशन का सर्वे किया था।
दूसरे हेडक्वार्टर की लोकेशन फाइनल करते वक्त अमेजन इस बात का ध्यान रखेगी कि प्रमुख एयरपोर्ट से इसकी दूरी ज्यादा ना हो। यह टेक्निकल टैलेंट को अट्रैक्ट कर सके। यह कम से कम 10 लाख की आबादी वाला उपशहरी या शहरी इलाका हो।
बड़ी टेक कंपनियों के हेडक्वार्टर पर्यटकों के लिए आकर्षण बने
फेसबुक ने दो महीने पहले कैलिफॉर्निया में नई बिल्डिंग एमपीके 21 का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी। 2,160 करोड़ रुपए (30 करोड़ डॉलर) की लागत से तैयार हुई इस बिल्डिंग में हर साल 6.4 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी। बिल्डिंग में वॉटर रिसाइक्लिंग की सुविधा है। इमारत पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है।
एपल पार्क 175 एकड़ एरिया में फैला है
आईफोन बनाने वाली एपल के कैलिफॉर्निया में स्थित एपल पार्क में 12,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। एक लाख स्क्वायर फुट में फिटनेस सेंटर बना है। रिंग की शेप वाले इस कैंपस में वॉकिंग और रनिंग पाथ भी हैं। यहां 9,000 पेड़ लगाए गए हैं। एपल पार्क में 1000 सीट वाले ऑडिटोरियम की सुविधा है। एपल के मुताबिक यह सोलर एनर्जी इंस्टॉलेशन की दुनिया में सबसे बड़ी साइट है।
फेसबुक की नई इमारत में हर साल 6.4 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी। बिल्डिंग में वॉटर रिसाइक्लिंग की सुविधा है। 30 करोड़ डॉलर (2,160 करोड़ रुपए) की लागत से यह बिल्डिंग तैयार हुई। इमारत पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है। आर्किटेक्ट फ्रैंक गेहरी ने इसे 18 महीने से भी कम समय में तैयार कर दिया। यह कंपनी हेडक्वार्टर के पास ही है। नई बिल्डिंग को एमपीके 21 नाम दिया गया।
No comments:
Post a Comment